श्रवण पहुंचे सनकूढ़ा, संजय समेत शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया

जमुई:-बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जमुई प्रखंड अंतर्गत सनकूढ़ा गांव जाकर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद से मुलाकात की और उनकी परम पूज्यनीय माता जी कैलाश देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर कैलाश देवी के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें देवी तुल्य महिला के साथ महामानव की संज्ञा दी। बिहार सरकार के मंत्री ने पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद को इस विपदा की घड़ी में धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा कि उनका जाना हम सबों के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।         उन्होंने बारी-बारी से शोकाकुल जनों से भी भेंट किया और उनलोगों को भी ढाढस बंधाया साथ ही उन्हें शांति भोज में शामिल होने का भरोसा दिलाया। उधर विधायक दामोदर रावत भी सनकूढ़ा गांव जाकर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद से मुलाकात की और उनकी माता जी के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस विपदा की घड़ी में समाज का हर व्यक्ति मानवता के आधार पर संजय प्रसाद के साथ खड़ा है। पूर्व सांसद पुतुल देवी भी धर्मपरायण महिला कैलाश देवी के निधन का समाचार पाकर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद से उनके सनकूढ़ा स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की और उनकी माता जी की निधन को निजी क्षति बताया। उन्होंने भी उन्हें सांत्वना दी।जदयू के प्रदेश महासचिव ई. शंभू शरण भी पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद से मुलाकात कर उनके माता जी कैलाश देवी के निधन को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने भी उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद की पूज्यनीय माता जी कैलाश देवी का निधन बीते दिनों हो गया था। उनका वैदिक रीति -रिवाज से श्राद्ध कर्म जारी है। श्री प्रसाद के सनकूढ़ा गांव स्थित आवास पर समस्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com