परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने कृषि अनुसंधान परिसर पटना का किया दौरा

पटना:-वर्ष 2023 बैच के परिवीक्षाधीन 08 आईएएस अधिकारियों ने भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना का दौरा किया।          इस दौरान उन्होंने संस्थान की विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों, जैसे पोषण वाटिका, समेकित कृषि प्रणाली मॉडल, रेन आउट शेल्टर, पशुधन एवं मात्स्यिकी इकाई का भ्रमण किया। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय की अध्यक्षता में संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारीगण, संस्थान के सभी प्रभागाध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक उपस्थित थे। डॉ. उपाध्याय ने संस्थान मुख्यालय एवं इसके केन्द्रों की गतिविधियों की प्रस्तुति दी।            संवाद के दौरान जैविक खेती, प्रोद्योगिकी विकास, ग्राफ्टिंग तकनीक, सूचना तकनीक, मौसम पूर्वानुमान, पशुधन एवं मात्स्यिकी, प्रसार एवं प्रशिक्षण, जेम (GeM), ई-ऑफिस फ़ाइल प्रणाली आदि विभिन्न विषयों में चर्चा हुई। कार्यक्रम में परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारी श्री आदित्य पाण्डेय ने समेकित कृषि प्रणाली मॉडल के बारे में अपने विचार रखे। विदित हो कि इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में किया गया।          कार्यक्रम के संचालन में डॉ. मनीषा टम्टा, वैज्ञानिक, संजय राजपूत, तकनीकी अधिकारी तथा उमेश कुमार मिश्र, हिंदी अनुवादक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com