बीजेपी के भीष्म पितामह लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न

जमुई:-बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए उन्हें बधाई दी है। देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद जमुई में जश्न मनाया जा रहा है। इस दरम्यान यहां के हस्तियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। जमुई की हस्ती और शख्सियत लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर बधाई दे रहे हैं। चारों तरफ उमंग और उत्साह नजर आ रहा है। जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने लाल कृष्ण आडवाणी को शालीन भाव से चरणस्पर्श करते हुए कहा कि वे हमारे लिए सम्मानित राज नेताओं में से एक हैं और भारत के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा हमारे लिए अत्यंत सुखद और आनंददाई है। उन्हें ” भारत रत्न ” घोषित करने के लिए मैं पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट करती हूं साथ ही परम पूज्य आडवाणी जी के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करती हूं। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि हम सबके प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के अनेक भूमिकाओं में देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है। उन्हें मैं अशेष बधाई देता हूं और उनके चिरायु होने की कामना करता हूं।
मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक डॉ. बी. अभिषेक ने कहा कि आज हृदय अत्यंत प्रसन्न है। भारत सरकार ने हम सभी के मार्गदर्शक श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मैं इस हर्षित संवाद के लिए भारत सरकार की तारीफ करते हुए पूज्य आडवाणी जी का अभिनंदन करता हूं। रामकृष्ण आवासीय उच्च विद्यालय कृष्णपट्टी के निदेशक विजय कुमार सिंह ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है यह देश के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर रामकृष्ण आवासीय उच्च विद्यालय गांधीनगर के निदेशक आशीष कुमार सिंह ने कहा कि हम सब लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई देते हैं। उन्होंने सूचिता के साथ पूरा जीवन काल व्यतीत किया है। देश को अपने शासन काल में ऊंचाईयों पर ले जाने का काम किया। मैं इस गौरवशाली निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं।                                     जिला पार्षद अनिता देवी, प्रतिनिधि ललन राम, शिक्षाविद लक्ष्मण झा, अमर सिंह, मो. खुर्शीद आलम, विमल जी सिमुलतला, काजल शर्मा, सुनीता कुमारी, अंजली समीरा किंडो, पूजा शर्मा, पूनम शर्मा, गुड़िया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, श्रीयंका देवी, देवी कुमारी, पबिता देवी, समाजसेवी भावानंद, अशोक कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, राकेश कुमार, मदन जी, भुवनेश्वर यादव, झुन्ना सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी आदि ने भी बीजेपी के गौरव श्री आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए उन्हें हृदयतल से बधाई दी है। अंकित करने वाली बात है कि लाल कृष्ण आडवाणी ने अपना राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य के रूप में आरंभ किया। काल क्रम में भाजपा के सचिव बने। अपने कर्तव्य निष्ठा के बल पर सत्ता के शीर्ष तक का सफर तय किया। श्री आडवाणी भारत माता के विरले सपूतों में से एक हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com