देर रात अचानक स्कॉर्पियो में लगी आग, जलकर हुई राख, एक बाइक भी हुआ क्षतिग्रस्त

– अफरा तफरी में जिला पशुपालन पदाधिकारी झूलसे, पटना हुए रेफर
– सदर अस्पताल में आधे घंटे तक नहीं मिला कोई इलाज
– सिविल सर्जन और जिलाधिकारी को दी गई शिकायत

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के नरियार गांव स्थित के एक मकान के गैराज में ख़डी स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। जिसकी जानकारी पर अफरा तफरी मची। उक्त मकान में किराए पर रह रहे लोग घर से बाहर भागने लगे। लेकिन भागने के क्रम में गाड़ी से निकल रही डीजल पर पैर फिसलने से 58 वर्षीय व्यक्ति आग के निकट ही गिर गए। जब तक उन्हें निकाला जाता।        तब तक वे बुरी तरह आग से झुलस गए। आग से झुलसे व्यक्ति की पहचान जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कुमोद कुमार के रूप में हुई थी। वे छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे बीते 1 वर्ष पूर्व सहरसा जिला का जिला पशुपालन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हुए थे। वे स्थानीय नगर निगम के वार्ड – 11, नरियार रोड स्थित राजीव कुमार झा के आरती कुंज मकान में किराएदार के रूप में रह रहे थे। आग से झुलसे डॉ कुमोद कुमार ने बताया कि अहले सुबह मकान में सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। लोगों द्वारा घर से निकलने के लिए आवाज दी गई। ऐसे में वे भी घर से बाहर निकल कर दौड़ना चाहा। लेकिन गाड़ी से निकल रहे डीजल पर उनका पैर पड़ा। फिर वे फिसल गए और गिरकर जख्मी हो गए। इस दौरान आग भी लग गई थी। जिसे किसी तरह बुझाया गया। फिर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन आधे घंटे तक उनका सदर अस्पताल में इलाज नहीं हो पाया। ऐसे में उन्होंने सिविल सर्जन डॉ रतन कुमार झा को टेलिफोनिक वार्ता कर इलाज नहीं होने की शिकायत दर्ज कराया था। जिसके बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर तुरंत उनका इलाज हुआ।   हालांकि देर रात उन्होंने जिलाधिकारी को पटना जाने की बात कह सदर अस्पताल से रेफर होकर पटना निकल गए थे।उन्होंने कहा था कि उन्हें जख्मी हालत में सदर अस्पताल में इलाज के लिए सुबह के करीब 4 बजे लाया गया था। लेकिन आधे घंटे तक उनका कोई ट्रीटमेंट सदर अस्पताल में नहीं किया जा सका था। जिसकी शिकायत उन्होंने सिविल सर्जन से की थी। फिर उनका इलाज हुआ था। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि रविवार की रात सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार, नरियार रोड स्थित चंदू सिंह स्मारक के निकट, वार्ड – 11 मे आग लगने की सूचना मिली थी। सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रधान अग्निक निरंजन कुमार, अग्निक चालक राजेश रंजन, नवीन कुमार, अग्निक राम कुमार, अनुपम रजक, राहुल राय, गायत्री, पूजा, सिंपल कुमारी और अमित कुमार शाह की टीम एक बड़ी वाटर टेंडर, एमटी वाहन के साथ घटना स्थल पहुंची थी। आग पर पूरी तरह काबू पाया गया था।           लेकिन आगलगी में अतुलेश आनंद का एक स्कॉर्पियो संख्या – बीआर 05 पीबी 5550 पूरी तरह जल गई थी। साथ ही संतोष कुमार पांडे के एक बाइक संख्या – बीआर 19 यू 2276 के पीछे का हिस्सा भी जला था। आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com