बसपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सहरसा:- संत रविदास मंदिर प्रांगण में बसपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई।    कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि बसपा के बिहार प्रदेश प्रभारी सह मुख्य जोन इंचार्ज ई. सुनेश कुमार, विशिष्ट अतिथि मधेपुरा जिलाध्यक्ष बिजल राम, लोकसभा प्रभारी रविन्द्र राम मौजूद थे। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पंजियार ने किया। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश प्रभारी सह मुख्य जोन इंचार्ज ई. सुनेश कुमार ने कहा कि आज देश विषम परिस्थिती से गुजर रहा है। दलितों, पिछड़ों, अकलियतों की हकमारी हो रही है। संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही है। संविधान द्वारा बाबा साहब के दिए गए अधिकारों को छिन्न-भिन्न व बेरोजगार करने की घृणित कारवाई हो रही है। आज उसी को बचाने के लिए बसपा संस्थापक बहुजन नायक काशीराम साहब एवं बहन मायावती के अथक परिश्रम से कैडर केम्प के माध्यम से अपने समाज के नवयुवक, कार्यकर्त्ताओं को जानकारी देकर उन्हें बसपा का मजबूत सिपाही बनने का कार्य किया जा रहा है। उन्हें शासक बनाने हेतु बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान कर संगठन को निचले पायदान तक संगठित किया जाय जिससे अगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित किया जा सके।                            कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को वरीय नेता आनंदी राम, उदय कुमार राय, योगेंद्र राम, मदन यादव, दामोदर गांधी, सुभाष राम, चंद्रगुप्त शर्मा, कृष्ण लाल राम, चंदेश्वरी राम, आदित्य कुमार, श्याम कुमार राम, महेश कुमार राम, मो. जहिर, घोलट राम, चंदेश्वरी यादव, कुलदीप शर्मा, दीपक राम सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com