जमुई में मिनी मैराथन दौड़ 13 को

जमुई:- वन प्रमंडल अगामी 13 फरवरी को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा। यह दौड़ निर्धारित राज्य पक्षी महोत्सव का हिस्सा है। वन प्रमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी तेजस जायसवाल ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मिनी मैराथन दौड़ 10 किलोमीटर का होगा। इसका आरंभ कटौना मोड़ से होगा। 10 किलोमीटर की दूरी तय किए जाने के बाद इसका समापन गिद्धौर के समीप किया जाएगा। निर्धारित मैराथन दौड़ में सभी वर्ग, आयु एवं लिंग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय में 12 फरवरी तक इसके लिए पंजीकरण किया जाएगा। सुपात्र प्रतिभागी यहां निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण करा लें।            पंजीकृत व्यक्ति को ही दौड़ में हिस्सा लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मिनी मैराथन दौड़ के लिए प्रथम पुरस्कार की राशि 25 हजार रुपए तय है। द्वितीय पुरस्कार के लिए 15 हजार तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 10 हजार की राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने पात्र लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस दौड़ का हिस्सा बनें और राज्य पक्षी महोत्सव को नई पहचान दिलाएं। अंकित करने वाली बात है कि नागी पक्षी आश्रयणी में राज्य पक्षी महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उमंग और उल्लास नजर आ रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com