कुष्ठ रोगी भी सामान्य व्यवहार के हकदार:-सिविल सर्जन

सासाराम:- कुष्ठ रोग से मुक्ति एवं कुष्ठ रोगियों के प्रति समान व्यवहार को लेकर गुरुवार को राष्ट्र कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रोहतास सिविल सर्जन की मौजूदगी में सदर अस्पताल के कुष्ठ नियंत्रण इकाई में कार्यक्रम का अयोजन कर इससे मुक्ति के लिए शपथ लिया गया। इस दौरान विभाग के कर्मियों ने अपने आसपास कुष्ठ रोगियों की पहचान करने, पीड़ित व्यक्तियों के साथ उठने बैठने, घूमने फिरने और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करने, सामाजिक भेदभाव को रोकने में अपनी भूमिका, निशुल्क चिकित्सा मुहैया करवाने में मदद की शपथ ली।           शपथ में बाद रोहतास सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने वहां मौजूद कुष्ठ पीड़ितों को कीट का भी वितरण किया। सिविल सर्जन ने सभी कुष्ठ पीड़ितों को कीट का नियमित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस मनाया जाता है। उसी को लेकर सदर अस्पताल के कुष्ठ निवारण इकाई में कार्यक्रम का आयोजन कर समाज से कुष्ठ बीमारी को दूर करने का शपथ लिया गया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ पीड़ितों से भी सामान्य व्यववह करने की आवश्यकत है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को भी समाज में रहने का अधिकार है। इसलिए इस बीमारी से पीड़ित लोगों से भगाने की आवश्यक नहीं है बल्कि ऐसे लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता है।।छुआछूत की बीमारी नहीं है कुष्ठ रोग:-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने कहा कि कुष्ठ रोग छुआ छूत की बीमारी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों से काफी समय से संपर्क में आने से फैलने की संभावना है लेकिन कुष्ठ की पहचान होने पर मरीज के साथ साथ घर के सदस्यों को दवा खिलाई जाती है जिससे इस बीमारी का फैलने का खतरा लगभग खत्म हो जाती है। एसीएमओ ने बताया कि आज भी कुष्ठ मरीजों को देख लोग भागते हुए नजर आते हैं और उन्हें अपने घर से ही नहीं बल्कि समाज से भी दूर कर देते हैं। कुष्ठ पीड़ितों के साथ बेहतर व्यवहार करने की आवश्यकता है। यह एक बीमारी है, यदि इसकी पहचान समय से पहले हो जाए तो इसे बढ़ने से रोका जा सकता है। डॉ अशोक कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर अचानक दाग धब्बा नजर आए और उस दाग धब्बे पर सूनापन महसूस हो तो तत्काल कुष्ठ विभाग में संपर्क करके एक बार जांच जरुर कराएं। साफ सफाई की दी गई जानकारी। चिकित्सक सहायक विजय शंकर राय ने वहां मौजूद कुष्ठ पीड़ितों को साफ सफाई के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि कुष्ठ प्रभावित अंगों को यदि बेहतर तरह से साफ नहीं किया जाए तो इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।           इसलिए प्रतिदिन इसकी सफाई होनी चाहिए। साथ ही साथ धूल गंदगी से बचाना चाहिए। मौके पर फिजियोथैरेपिस्ट जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, विवेक चौधरी, रौशनी सिन्हा, लिपिक संजीव कुमार, ओमप्रकाश सिंह, बालकांड मंडल, सुनील कुमार कश्यप, विकास कुमार, कृति, मुमताज हसन, सत्यनारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com