मदरसा दारूल उलूम फैज ए रहमानी, वीर नगर विशहरिया में जलसा 29 फरवरी को

अररिया:-जिले के भरगामा प्रखंड स्थित सरजमीं वीरनगर विशहरिया के मस्जीदे अजीजिया परिसर में मदरसा दारूल उलूम फैज ए रहमानी मदनी नगर अकरथापा में हाफिजों की दस्तारबंदी के मौके पर एक दिवसीय तालिमी बेदारी, इस्लाहे माशरा व दसतारबंदी को लेकर जलसा का आयोजन आगामी 29 फरवरी को किया जायेगा।                        इसके लिए तैयारी काफी जोर शोर से चल रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए मदरसा के संस्थापक अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी साहब ने देते हुए कहा कि इस मौके पर दारूल उलूम फैज ए रहमानी से कुरान की तालीम हासिल कर नए हाफिज बनेंगे जिसमे कई हुफफाजे कराम की दस्तारबंदी की जायेगी। इतनी बड़ी तादाद में पहली बार इस मदरसे से हाफिज बने दस्तारबंदी के दिलकश मंजर को इलाके के लोग और मुल्क के अन्य बड़े शहरों से तशरीफ लाए उलमाए कराम इसके गवाह बनेंगे।           जलसा की सदारत मौलाना खालिद नदवी (जो दारुल उलूम नदवते उलमा लखनउ के उस्ताद हदीश भी है) करेंगे जबकि निजामत के फराएज मौलाना मुफ्ती मुहम्मद आरिफ सिद्दीकी व जनाब हाफिज मो रफ़ी आलम साहब करेंगे। करोना काल के लगभग पांच वर्षों के बाद ये ऐतिहासिक जलसा का आयोजन होगा। जलसा के माध्यम से लोगों को समाज में व्याप्त नशा के खिलाफ़ जागरूक किया जाएगा।                                       मौके पर मदरसा के नाजिम साहब, हेड मौलवी व स्थानीय बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहेंगे। वही 29 फरवरी को ही दोपहर जोहर नमाज बाद मौलाना का इस्लाही बयान फारबिसगंज के दरभंगिया मरकज वाली मस्जिद में भी होगी। आप तमाम लोगों से अपील है कि जलसा को सफल बनाने के लिए सहयोग करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com