सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण हुआ मतदान

प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का करते रहते निरीक्षण
सहरसा:-लोकसभा चुनाव को लेकर सुबह से ही सभी मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए लोग कतारबद्ध हो गए थे। जैसे ही 7 बजे वैसे ही लोग अपना मताधिकार का प्रयोग शुरू कर दिया। हीट वेव से राहत मिलने के कारण मतदाताओं की भीड़ कई बूथों पर अच्छी देखी गई।             विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोग कतार में खड़े होकर अपने-अपने बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। कई संवेदनशील मतदान केंद्रों पर बीएसएफ के जवान मौजूद थे। वहीं मतदान के लिए महिला मतदाता खासकर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली युवतियों में खासी उत्साह नजर आई। जिला परिषद मतदान केंद्र संख्या 135 पर  प्रथम वोटर रितिका रानू, स्नेहा नंदनी, साक्षी कुमारी ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई, बेरोजगारी को खत्म करने, विकास के मुद्दे पर मत करने आए हैं।           जिला परिषद मतदान केंद्र पर वृद्ध 95 वर्षीय सत्यनारायण झा ने अपनी पुत्री ज्योति कुमारी के साथ मतदान किया। जिला परिषद मतदान केंद्र संख्या 136 पिंक मतदान केंद्र पर 10 बजे कुल 841 मतदाता में 207 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र संख्या 178 मदरसा मीर टोला में 10 बजकर 15 मिनट पर कुल 1491 मतदाता में 178 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया।           मतदान केंद्र संख्या 179 महावीर चौक रूपवती कन्या उच्च विद्यालय में दस बजकर 10 मिनट पर कुल 1320 मतदाता में 222 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र संख्या मदरसा इमदादिया सुलिन्दाबाद मतदान केंद्र संख्या 92 पर 11 बजकर 2 मिनट पर कुल 1405 मतदाता में 286 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र संख्या 91 मध्य विद्यालय सुलिन्दाबाद पश्चिमी भाग में 11 बजकर 15 मिनट में मतदाता की भीड़ नदारत थी।            मतदान केंद्र संख्या 245 उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय सहरसा बस्ती में 11 बजे कुल 1491 मतदाता में 360 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। महिला, पुरूष मतदाताओं की काफी भीड़ थी। मध्य विद्यालय बैजनाथपुर मतदान केंद्र संख्या 249 पर 70 वर्षीय दिव्यांग मो. उस्मान अपने भतीजे मो. सत्तार के साथ मतदान किया।           मतदान को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी काफी चौकस दिखे। जिलाधिकारी वैभव चौधरी, एसपी हिमांशु कुमार ने मतदाताओं से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा मत का प्रयोग स्वतंत्र होकर करें। जिलाधिकारी वैभव चौधरी, एसपी हिमांशु कुमार ने 77 महिषी विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 98 पंचायत भवन फेकराही नवहट्टा,            75 सहरसा विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 62, 63 गोपाल मध्य विद्यालय पररी कहरा, 76 सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 167, 168 उर्दू मध्य विद्यालय चकमका, माठा चौक, सलखुआ एसएसटी चेक पोस्ट, 76 सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 354 मध्य विद्यालय माठा सलखुआ, 74 सोनवर्षा विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 209, 210 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोंदराम सोनवर्षा सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। खबर लिखे जाते तक कुल 55.49 प्रतिशत मतदान हुआ। वही प्रखंड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षा माहौल में सम्पन्न हो गया।                              मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सभी मतदान केंद्र पर पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई थी। लगातार दण्डाधिकारी के साथ पुलिस प्रत्येक मतदान केंद्र पर गश्त लगा रही थी। दोपहर 10 से 12 बजे के बीच तो बहुत ऐसे मतदान केन्द्र था जिस पर मतदाताओं की भीड़ कम थी।           दोपहर बाद 2 बजे के आसपास फिर से मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी जो मतदान के अन्तिम समय तक मतदान कर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com