कामरेड कृष्णा प्रसाद साह के निधन पर संकल्प सभा का किया गया आयोजन

सहरसा:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य कामरेड कृष्णा प्रसाद साह के निधन पर संकल्प सभा का आयोजन उनके निज आवास पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा प्रसाद साह के तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।           संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड परमानंद ठाकुर ने कहा कि कृष्णा साह आजीवन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने फुटपाथ दुकानदार संघ की स्थापना कर फुटपाथ दुकानदारों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की एवं उनके कल्याण के लिए संघर्ष कर पूरे देश में सहरसा को मिसाल के रूप में पेश किया। फुटपाथ दुकानदारों से लिए जाने वाले ठेकेदारों के द्वारा नगर पालिका के लिए दैनिक बट्टी वसूली पर रोक लगाया। यह आंदोलन पूरे देश के लिए मिसाल बना। उनके संघर्ष के बदौलत 2014 में भारत सरकार ने फुटपाथ दुकानदार जीविका संरक्षण अधिनियम कानून पास किया व बिहार सरकार ने 2017 में फुटपाथ दुकानदार जीविका अधिकार संरक्षण पास कराया।                          आज उनके संघर्ष के बदौलत ही सहरसा जिले में फुटपाथ दुकानदारों के लिए टीवीसी की बैठक से वेंडिंग जोन को पासकर दुकानदारों के लिए स्थाई जगह करवाया। सीपीआई के राज्य परिषद सदस्य विजय कुमार यादव ने कहा कि कृष्णा प्रसाद साह एटक सहित अन्य जन संगठन से जुड़कर मजदूरों के ऊपर हो रहे जोर-जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़कर उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे।          एटक के जिला सचिव प्रभुलाल दास प्रभु की अध्यक्षता में आयोजित संकल्प सभा को रमेश प्रसाद सिंह, उमेश पोद्दार, सुरेश साह, निरंजन राय, भवेश यादव, शंकर कुमार, एटक के कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, फुटपाथ दुकानदार संघ के सचिव मो. सलाउद्दीन, कोषाध्यक्ष राजेश साह, सीपीआई नेता सुधीर कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष किसुन साह, जयकिशोर महाशय सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com