पीएम मोदी के प्रस्तावित रैली को सफल बनाने में जुटी डॉ. स्मृति

जमुई:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो मार्च को बेगूसरा, तीन को औरंगाबाद और छः मार्च को बेतिया में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए जमुई की बेटी और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. स्मृति पासवान ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वे रोजाना विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आमंत्रण दे रही हैं। उनके द्वारा प्रचार-प्रसार को गति देने के लिए बेगूसराय, औरंगाबाद और बेतिया में प्रमुख स्थानों के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले जगहों पर बड़े-बड़े फलैक्स लगाए जा रहे हैं।           अत्याधुनिक तकनीक के जरिए रैली स्थल पर चल रही तैयारियों पर भी नजर रख रही हैं। मंच के अलावा अतिथियों के बैठने के लिए किये जा रहे प्रबंधों की भी जानकारी ले रही हैं। इसके अलावे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए अलग से की जा रही व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित कर रही हैं। डॉ. पासवान ने क्षेत्र के जिला, मंडल शक्ति केन्द्र और बूथ प्रभारियों से शालीनता के साथ अनुरोध करते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर आम जनों को पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दें और उन्हें रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। वे खुद भी क्षेत्र भ्रमण के साथ सोशल मीडिया के जरिए सूबे के नागरिकों को पीएम मोदी के प्रस्तावित रैली में भाग लेने का न्यौता दे रही हैं। उनके द्वारा जोर -शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com