मकई पेड़ काटने के विवाद में हो रही गोलीबारी में घिरे बच्चे को बचाने निकली महिला को लगी गोली

– दो पक्षों में हुए विवाद में हो रही थी गोलीबारी
– महिला के पैर में लगी गोली, आर पार निकली गोली
अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

सहरसा:-जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी गांव स्थित फाड़ी टोला में गुरुवार को पशु चारा को लेकर हुए विवाद में गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। जिसके बाद गोलीबारी की भी घटना की गई। जिसमें गोली लगने से एक महिला जख्मी हो गई। गोली से जख्मी दीपक कुमार की पत्नी फुल कुमारी को उनके परिजन पीएचसी पतरघट ले गए थे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बाएं पैर में गोली लगी थी। गोली आर पार निकल गई थी। अभी वे खतरे से बाहर थी। भद्दी गांव के फाड़ी टोला निवासी विजेंद्र यादव के पुत्र ललटु यादव ने बताया कि उनके मकई खेत से चोरी कर किसी ने मकई के पेड़ को काट लिया था। जिसे वे खेत पर जाकर देखा था। जहां से वापस घर लौटने के दौरान मकई काटने वाले को बिना नाम लिए गुस्से में अनाप शनाप बोलते हुए आ रहे थे। अचानक उनका पड़ोसी संतोष यादव उन्हें घेर लिया। फिर गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। जिसमें वे भारी पड़े। ऐसे में संतोष यादव अपने घर जाकर अवैध हथियार लेकर आया और उनके उपर फायर कर दिया। जो गोली उन्हें नहीं लगी। उन्होंने आगे बताया कि तब तक उनका भाई पंकज यादव भी मौके पर पहुंच गया था। उसे देख संतोष यादव दूसरी गोली चला दिया। गनीमत रही कि उन्हें भी गोली नहीं लगी। वे लोग भाग गए। उन्होंने आगे बताया कि लेकिन संतोष तभी भी नहीं रुके। वे दहशत फैलाने के गोली फायर करते रहे। इस दौरान हो हल्ला और गोली की आवाज पर दूसरे पड़ोसी दीपक की पत्नी फुल कुमारी अपने बच्चे को दरवाजे पर से लाने घर से निकली थी। लगातार चल रही गोली में से एक गोली उनके बाएं पैर में लगी। पतरघट थाना अध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिया। संतोष यादव को गिरफ्तार करने के लिए सभी हथकंडा अपनाते दबाव बनाया। संतोष के घर छापामारी भी किया। उन्होंने बताया कि गोली चलने से फुल कुमारी जख्मी हुई हैं। पशु चारा के लिए मकई का पेड़ काटने के विवाद में घटना हुई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com