कृषि कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अररिया:-कृषि विज्ञान केंद्र अररिया में मौसम अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत परिभ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज तीसरा दिन आयोजन किया गया, जिसमें सिकटी एवं रानीगंज प्रखंड के 100 किसानों ने भाग लिया।           कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार मिश्रा नगर परिषद अध्यक्ष अररिया एवं केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं एवं खुद खेती करता हूं इसलिए मुझे किसानों का दुख दर्द का भली भांति अनुभव है। किसानों से बात करते समय खेती के अनुभव को साझा किया एवं खेती से संबंधित कुछ सुझाव भी कृषि विज्ञान केंद्र अररिया को दिए ताकि किसान लाभान्वित हो सके।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र अररिया किसने की शैक्षणिक क्षेत्र या पाठशाला है किसान यहां आकर खेती की नई तकनीक सीखते हैं और प्रक्षेत्र में लगे प्रत्यक्षण को देखकर अपनी खेती में तकनीक को अपनाते हैं इसलिए अधिक से अधिक किसानों को जुड़ने का आह्वान भी किया।           प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने किसने की पर क्षेत्र भवन के लिए पक्की रोड सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य व्यवस्था किसानों के लिए मुहैया कराने का आश्वासन दिए। केंद्र के वही वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर विनोद कुमार ने किसानों को मौसम अनुकूल कृषि कार्य के अंतर्गत लगे प्रत्यक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा किया एवं कहा कि यह केंद्र आप किसाने की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए हमेशा आपके साथ है। वरिय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने कहा कि केंद्र पर खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण का आयोजन होते रहता है आप सभी प्रशिक्षण में भाग लेकर खेती की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमारे वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि द्वारा सुझाए गए बिंदु पर अमल करने की आश्वासन दिए।            इस कार्यक्रम में सिकटी प्रखंड के प्रगतिशील किसान कैलाश कुमार मंडल रानीगंज प्रखंड के विमल मेहता एवं गोविंद राम ने भी अपना खेती का अनुभव साझा किया। इस कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर संजीत कुमार डॉक्टर अजय कुमार मौर्य सिंचाई अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर उदय कुमार डॉक्टर एमके त्रिवेदी पर क्षेत्र प्रबंधक मनीष कुमार आदि ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आफताब आलम ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com