बीरेंद्र सिंह के निधन से शोक में शख्सियत

जमुई:- प्रखंड अंतर्गत गरसंडा गांव निवासी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह का हृदयघात से निधन हो गया। वे करीब 70 वर्ष के थे। श्री सिंह अपने पीछे एक पुत्र , चार पुत्री समेत भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गांव के समीप बहने वाली नदी के तट पर किया जा रहा है। उनके स्वर्गीय होने से जमुई स्तब्ध है। यहां के दिग्गजों ने अपने-अपने ढंग से संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावांजलि दी है। जानी-मानी समाजसेविका एवं बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री डॉ. स्मृति पासवान ने बिरेंद्र सिंह के निधन को जमुई के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने उन्हें मानवता का पर्याय बताते हुए कहा कि वे देव तुल्य थे। उन्होंने अपने विलक्षण गुणों से समाज के परिदृश्य को बदलने में कारगर भूमिका निभाई। लोग जाति , धर्म , संप्रदाय से ऊपर उठकर उनका सम्मान करते थे। उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मैं उन्हें बारंबार चरणस्पर्श करती हूं। जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने बीरेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज के एक युग का अंत हो गया है। ईश्वर के अवतार चिरनिद्रा में सो गए। उनका जाना पूरे समाज के लिए दुखदायी है। एक महान समाजसेवी , उदार व विशाल हृदय वाला इंसान और दूरदर्शी मानव को हमने खो दिया है।                          मैं उन्हें बारंबार प्रणाम करता हूं। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह के निधन से पूरा समाज शोकाकुल है। उनके जैसे मानव को खोकर हर इंसान के आंखों में आंसू है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने जमुई में अपनी निष्ठा के बल पर अपना कद बड़ा किया जो अनुकरणीय है। वे बिरले मानव थे जिन्होंने समाज के हर वर्ग से स्नेह प्राप्त किया। उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जदयू के प्रदेश महासचिव ई. शंभू शरण ने कहा कि बीरेंद्र सिंह के निधन से समाज का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। एक समर्पित , कर्मठ और निष्ठावान व्यक्तित्व हमारे बीच से चला गया। वे एक ऐसे महापुरुष थे , जिन्होंने अपना जीवन समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए जीया और जिनके कार्यों से समाज का मस्तक ऊंचा हुआ। श्री सिंह की गिनती एक संवेदनशील मानव के रूप में होती थी। उनका जाना पीड़ादायक है। राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने कहा कि अग्रज तुल्य बीरेंद्र सिंह महान विभूति के साथ महामानव थे। वे अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी प्रेरणा , उनका मार्गदर्शन हर इंसान को हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके हर स्नेही को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। डॉ. कुमार ने उनके प्रभु चरणों मे चले जाने के बाद उन्हें उदास हृदय से श्रद्धांजलि दी। जिला पार्षद अनिता देवी, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव किशोर सिंह उर्फ महेश जी, ललन राम, पूर्व वार्ड आयुक्त सह जिला महिला कांग्रेस कमिटी की पूर्व अध्यक्ष देवी कुमारी उर्फ रंजना जी, झून्ना सिंह आदि ने भी बीरेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com