कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा

डेस्क:-कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। वे बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं। इन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दसअसल बिहार में सीट शेयरिंग के बाद से ही वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। सीट बंटवारे में कांग्रेस को अधिकतर परंपरागत सीटें ही मिली है। वहीं औरंगाबाद और पूर्णिया की सीट ना मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ता खासे नाराज चल रहे हैं। जानकारी अनुसार अनिल शर्मा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल करना मेरे इस्तीफा देने की सबसे बड़ी वजह है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का गठबंधन सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं 1998 से इस गठबंधन का विरोधी रहा हूं। उसी समय से कांग्रेस वोटकटवा पार्टी के रूप में जानी जाने लगी।
अनिल शर्मा ने आगे कहा कि राजद के साथ गठबन्धन कांग्रेस के लिए घातक है। राजद पर हमला करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राबड़ी देवी की सरकार में नरसंहार हुआ। बिहार में जंगल राज को पनपने देने में कांग्रेस से बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल के नेतृत्व में पार्टी सबसे कमजोर हुई। अध्यादेश फाड़ने वाले राहुल गांधी आज लालू के साथ गलबहियां लगा रहे हैं, मटन-भात खा रहें हैं। वहीं दिल्ली में हो रही महागठबंधन की रैली को लेकर अनिल शर्मा ने कहा कि आज दिल्ली में संविधान बचाओ रैली है लेकिन सोनिया गांधी के टेकओवर करने के बाद आंतरिक संविधान खत्म हो गया है। खड़गे बेचारा अध्यक्ष हैं उनकी नहीं चलती वो रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल हो रहे हैं। राहुल गांधी को कश्मीर में मोहब्बत की दुकान खोलनी चाहिए क्यों की वहां एक समुदाय आतंक मचाए रहता है वहां मोहब्बत की दुकान खोलें। जब तक दिल्ली में राहुल-सोनिया और बिहार में लालू-तेजस्वी रहेंगे तब तक राजद और कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा। अगर लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को चार-पांच सीटें आ गई तो तेजस्वी का जंगल राज आ जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलला का आमंत्रण ठुकराना सोनिया गांधी का कदम सांप्रदायिक है। कांग्रेस के कथनी करनी में फर्क है। पप्पू यादव को महिमा मंडित किया गया। इसके पहले राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस में नियम बनाया था कि जिसके उपर कोई भी अपराधिक मामला होगा उसे पार्टी में जगह नही दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com