पीएम मोदी गरजे : आज का भारत घर में घुसकर दुश्मनों को मारता है

जमुई:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड के नारियाना पुल के समीप खाली भूखंड पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत दुश्मनों को घऱ में घुसकर मारता है।           आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अभी तो बहुत कुछ करना है, बिहार को बहुत आगे लेकर जाना है। अभी का काम तो मात्र ट्रेलर है। बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। यहां की धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के साथ आजादी के बाद की 05-06 पीढ़ियों के साथ न्याय नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार को एनडीए गठबंधन ने बहुत ही परिश्रम से एक बड़े दलदल से बाहर निकाल कर लाया है। हमारे नीतीश बाबू की इसमें बहुत बड़ी भूमिका रही है। अब समय आ गया है कि बिहार और तेज गति से विकास करे।          इसलिए 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए बहुत निर्णायक है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने का चुनाव है। यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का चुनाव है। आज एक ओर कांग्रेस और आरजेडी जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में भारत देश का नाम खराब किया था। दूसरी ओर बीजेपी और एनडीए है, जिसका एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण, खुशहाल बिहार का निर्माण। याद करिए 10 साल पहले भारत को लेकर क्या राय थी। कांग्रेस के राज में भारत को कमजोर और गरीब देश माना जाता था। बिना नाम लिए पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि छोटे-छोटे देश जो आज आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला कर चले जाते थे।           तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। मोदी ने कहा “ऐसे नहीं चलेगा।” भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। भारत वही चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है 10 वर्षों में भारत की हैसियत कैसे बढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी के आने के डर से ऐसे लोग साथ आ रहे हैं। लेकिन भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, यह मोदी नहीं आया, 140 करोड़ देशवासियों का गुस्सा निकल कर आया है। कुछ लोग मोदी के खिलाफ अनाप-शनाप, पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ, वह कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ।            आप मुझे बताइए भ्रष्टाचार हटाना चाहिए या नहीं, देश से भ्रष्टाचार जाना चाहिए या नहीं, जिन्होंने लूटा है उन्हें लौटना पड़ेगा या नहीं ? आप बताइए यह कौन लोग हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई का विरोध कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस हो या आरजेडी इन्होंने हर मौके पर बिहार और बिहारी गौरव का अपमान किया है। यही कांग्रेस और राजद है जिसने कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया था। कुछ समय पहले ही हमारी सरकार ने बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया। तब भी इन लोगों ने उसका विरोध किया था। इन्हीं लोगों ने रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनने का विरोध किया था।           कांग्रेस और राजद ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का चुनाव हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। इसलिए आप लोगों को अपने वोट के माध्यम से इनको हराना है, चुन चुनकर साफ करना है। आपलोगों को एक और काम करना है, घर-घर जाना है और जाकर बताना है कि मोदी जी ने आपको प्रणाम भेजा है। आप यह गारंटी लें हम आपको विकास की गारंटी देते हैं। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में भारत माता की जय का जयकारा लगाया। पीएम मोदी मंच पर दिवंगत रामबिलास पासवान की कमी महसूस करते हुए उन्हें दलितों बड़ा नेता बताया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी अरुण कुमार भारती को विजयी बनाने की अपील की। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी जी आपका जमुई की पावन धरा पर बहुत-बहुत अभिनंदन है।          आपने जननायक को भारत रत्न दे दिया, इसके लिए हम सभी आपके प्रति आभार जताते हैं। हमलोग 2005 से मिलकर काम कर रहे हैं। बहुत बढ़िया से काम हो रहा है। 2005 से पहले शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता था। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आज वह बड़ा भारी-भारी बात करता है। 15 साल तक उन लोगों को मौका मिला लेकिन क्या किया, कुछ नहीं किया। हम लोगों को जब मौका मिला तो क्या-क्या काम किए हैं आप देख लीजिए। बीच में हम एक बार साथ छोड़ दिए थे और तेजस्वी के साथ चले गए थे। अब वह झूठ-मूठ की बात करता है। हम ही लोगों के किए काम को अपना बताने लगा है। अब फिर से हम लोग साथ हो गए हैं।           अब इधर-उधर नहीं होने वाले हैं। केंद्र सरकार में मोदी जी 10 साल से हैं। आपने बिहार के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने सामने पुल दिखाकर कर कहा कि कैसा बढ़िया पुल है। आवागमन कितना आसान हो गया। काम देखने की चीज है। 2005 से पहले हिंदू- मुस्लिम के बीच झगड़ा होता था। 2005 के बाद अमन चैन कायम है। आप लोग वोट उसको दीजिएगा तब फिर से झगड़ा शुरू हो जाएगा। हम मुस्लिम वर्ग से भी अपील करते हैं, आप लोग भूलिएगा मत। पहले ना तो बच्चा पढ़ता था और ना बच्ची, अब सब पढ़ रहे हैं। पहले स्वास्थ्य की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब अस्पताल दुरुस्त है। नीतीश कुमार ने कहा कि बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस पर लगातार काम किया जा रहा है।        सीएम ने चालीस में चालीस सीट जीतने का दावा करते हुए यहां के एनडीए उम्मीदवार अरुण कुमार भारती को भारी मतों से जिताने की अपील की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने भी सभा को संबोधित किया और प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को गिनाया। विधायक श्रेयशी सिंह ने मंच संचालन किया। इन्होंने प्रधानमंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com