डीडीसी की अध्यक्षता में वाहन कोषांग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

सहरसा:- वाहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला के अध्यक्षता में स्थानीय विकास भवन में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 प्रयोजनार्थ वाहन की आवश्यकता, उपलब्धता एवं इस हेतु किये जा रहे प्रयासो के संबंध में समीक्षा हेतु जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष के बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर निर्वाचन कार्य निमित जितने वाहनों की आवश्यकता है उसकी उपलब्धता प्रखंड स्तर पर ही करने हेतु ठोस प्रयास किया जाय। समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई की प्रखंड स्तर पर निर्वाचन कार्य के लिए वाहनो की उपलब्धता नहीं हो पाने की स्थिति में जिला मुख्यालय से उन्हें वाहन उपलब्ध कराया जायेगा। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देशित किया की छोटे वाहनों के साथ-साथ तटबंध के अंदर एवं जहाँ सड़को की स्थिति अच्छी नहीं हैं,वहाँ के लिए ट्रैक्टर एवं नदियों के लिए नाव की व्यवस्था प्रखंड स्तर पर ही करनी हैं। प्रखंड के द्वारा जब्त किये गए वाहनों का लॉगबुक प्रखंड स्तर ही संधारण किया जायेगा, साथ ही साथ डीजल एवं पेट्रोल की व्यवस्था प्रखंड स्तर से ही की जायेगी। जिलास्तर से आपूर्ति/उपलब्ध कराए गए वाहनों का लॉगबुक एवं डीजल/पेट्रोल की आपुर्ति जिलास्तर से की जायेगी। सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अभी फिलहाल 1 मई तक हेतु दो पहिये वाहन उपलब्ध करायी गई हैं। 1 मई के बाद सभी सेक्टर पदाधिकारियों को चार पहिये वाहन उपलब्ध कराया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com