अतुल कुमार अंजान का निधन

डेस्क:-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( सीपीआई) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। श्री अंजान पिछले एक महीने से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भारतीय वामपंथी राजनीति में उनका नाम काफ़ी चर्चित था। वह सामाजिक कार्याें में भी काफी सक्रिय रहे। किसानों और मजदूराें के लिये उनके द्वारा किये गये कार्यों की वजह से राजनेताओं के बीच उनकी अलग पहचान रही है। अतुल कुमार अंजान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1977 में की जब वे लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। वे सबसे मुखर और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे। उन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव श्री अंजान उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पुलिस-पीएसी विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे अपने राजनीतिक सफर के दौरान चार साल नौ महीने जेल में भी बिताए। उनके पिता डॉ. ए.पी. सिंह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की गतिविधियों में भाग लिया था। इसके लिए उन्होंने ब्रिटिश जेल में लंबी सजा काटी थी।          किसानों और श्रमिकों के हितों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता ने लोगों से व्यापक प्रशंसा और सम्मान जीता। वे प्रभावशाली भाषण देने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने राजनीति में एक अलग मुकाम हासिल किया था। उनके निधन से दल के साथ देश मर्माहत है। उधर जमुई की बेटी और जानी- मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने अतुल कुमार अंजान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके चिर निद्रा में सो जाने से समाज के एक युग का अंत हो गया। उन्होंने अपने विलक्षण गुणों से समाज के परिदृश्य को बदलने में अहम भूमिका निभाई। उनका जाना समाज के लिए अत्यंत दुखदायी है। एक महान समाजसेवी, उदार और विशाल हृदय वाला इंसान के साथ दूरदर्शी मानव को हमने खो दिया है। मैं उन्हें बारंबार नमन करती हूं। सीपीआई नेता नवल किशोर सिंह, गजाधर रजक, मुरारी तुरी समेत कई राज नेताओं एवं बुद्धिजीवियों ने भी श्री अंजान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com