राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया में 29 को, होगा रोड शो

अररिया:-राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को अररिया पहुंचेगा।जिसकी तैयारी जोड़ों से चल रही है। जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खां ने जानकारी देते हुए बताया की राहुल जी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा उनतीस जनवरी सोमवार को अररिया पहुंचेगी।           उनके कार्यक्रम का रूट चार्ट आ चुका है। जाकिर हुसैन ने बताया कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा किशनगंज से होते हुए दिन के एक बजे अररिया जिला के सीमा जोकीहाट के चरघरिया चौक पहुंचेगा जहां कांग्रेस नेता और आमलोगों के द्वारा सीमा पर भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां से उनका काफिला जोकीहाट, बैरगाछी, बेलवा, जीरो माइल होते हुए शहर के मुख्य मार्ग होते हुए आजाद एकेडमी चौक, हॉस्पिटल चौक, कांग्रेस कार्यालय चौक, चांदनी चौक, सुभाष चौक, काली मंदिर, गोढ़ी चौक होते हुए यादव कॉलेज तक जाएगी। यादव कॉलेज अररिया में उनका रात्रि विश्राम होगा। अध्यक्ष जाकिर खान ने बताया कि जीरो माइल चौक से अररिया शहर में उनका पैदल यात्रा होगा। सड़क के दोनो तरह लोगों के द्वारा उनका पूरे यात्रा मार्ग पर गुलाब की पंखरियों से उनका स्वागत किया जाएगा, जीरो माइल और चांदनी चौक पर उनकी सभा होगी। रात्रि विश्राम यादव कॉलेज में निर्धारित है उसके बाद तीस तारीख की सुबह आठ बजे उनकी यात्रा पूर्णिया के लिए प्रस्थान कर जाएगी जहां रंगभूमि मैदान में पूर्णिया प्रमंडलीय जनसभा का आयोजन होगा। जिसमे इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।                 जाकिर खान ने बताया की राहुल जी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया में ऐतिहासिक होगा क्योंकि नफरत फ़ैलाने वालों के खिलाफ पूरे देश में यात्रा कर मोहब्बत का पैगाम देने और आपस में एक दूसरे को जोड़ने का काम कर रहे हैं। अररिया में उनके आगमन को लेकर स्वागत के लिए जोरदार तैयारी चल रही है जिसके लिए केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेतागण अररिया में लगातार तैयारी को लेकर कैंप किए हुए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com