पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

अररिया:- राजीव गांधी जी के 34 वें पुण्यतिथि मंगलवार को अररिया कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में जिला महासचिव अब्दुस सलाम की अध्यक्षता में मनाया गया, जबकि यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफताब उर्रहमान के अध्यक्षता में राजीव गांधी जी के 34 वें पुण्यतिथि पर कांग्रेस के कई युवा साथियों ने ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।            सभी ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव आबिद हुसैन अंसारी, कांग्रेस नेता अब्दुल कुद्दुस, अबुल कलाम, अररिया यूथ अध्यक्ष आफताब उर रहमान, कांग्रेस यूथ विधानसभा अध्यक्ष इकबाल अहमद, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस यूसुफ खान, प्लासी परखण्ड यूथ अध्यक्ष मो शाहिद, मंजूर आलम, फारूक, आबिद हुसैन सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में जिले भर के कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर की। इस मौक़े पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अबदुल कुद्दुस ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं की देन है कि हमलोग डिजिटल युग में हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जन-जन के नेता थे। वह हमेशा भारत में ध्रुव तारा के तरह चमकते रहेंगे, वे भारत को ऊंचाइयों और विकास की ओर अग्रसर कराने में उनका काफी योगदान रहा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का पूरा परिवार राजनीति में था, परंतु वह बचपन से ही विज्ञान व इंजीनियरिंग में रुचि लेते थे। जन्म के समय उनका नाम राजीव रत्न गांधी रखा गया था, हालांकि बाद में उनकी पहचान राजीव गांधी के रूप में हुई। आज हम सब को राजीव गांधी के सपनों का भारत को साकार करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए पंचायती राज की स्थापना की, जिसे बाद में कांग्रेस सरकार के दौरान संविधान संशोधन कर पंचायत को विशेष अधिकार दिया। राजीव गांधी ने देश के युवाओं व महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया था।            उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि आज देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस जनों को संकल्प लेना है कि इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने में अपनी सारी शक्ति लगाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com