विकास के निधन से शोक में शख्सियत

जमुई:-लोजपा रामबिलास के वरिष्ठ नेता एवं सिकंदरा विधानसभा (सु.) के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान के अनुज ई.विकास कुमार (35 वर्ष) का हीट वेव से निधन हो गया। सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी श्री कुमार अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री समेत भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से सिकंदरा में भीषण शोक व्याप्त है। स्वजन भी मर्माहत हैं। कई दिग्जजों ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रसिद्ध समाजसेविका सह जमुई की बेटी डॉ. स्मृति पासवान ने विकास कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिवंगत होने से समाज के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया है। जमुई जिला एक असाधारण हस्ती के निधन से शोक संतप्त है। उन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।                                       विकास कुमार अपने आप में अलग थे और हजारों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में चिंहित किए जाते थे। समाज को उनकी कमी हमेशा खेलेगी। डॉ. पासवान ने उन्हें हृदय से नमन किया। जदयू के प्रदेश महासचिव ई. शंभू शरण ने उन्हें असाधारण समाजसेवी की संज्ञा देते हुए कहा कि हर वर्ग के लोग उनकी तारीफ के साथ उनका दिल से सम्मान करते थे। उनके निधन से मैं बेहद स्तब्ध हूं। जमुई ने एक आदर्श इंसान और काबिल युवा इंजीनियर खो दिया है जो सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा का प्रतीक था। दूसरों की मदद के लिए वे हमेशा तैयार रहते थे। जमुई की जनता की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मैं उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम निवेदित करता हूं। जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने कहा कि वह मेरे लिए बेहद मूल्यवान इंसान थे। उनके निधन से मुझे गहरा सदमा और दुख पहुंचा है। इस खबर को स्वीकार करना मुश्किल है। जिला शोकाकुल है और उससे भी ज्यादा सभी संप्रदाय के लोग मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊॅं शांति। शिक्षाविद लक्ष्मण झा, डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिंह, डॉ. बी. अभिषेक, आशीष कुमार सिंह, राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार, विनय केशरी, हजारी प्रसाद वर्मा आदि ने भी विकास कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और गतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com