8 चिन्हित स्थलों पर जल निकासी हेतु कच्चा नाला का किया जाएगा निर्माण

सहरसा:-आगामी मानसून 2024 के परिप्रेक्ष्य में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत जलजमाव पर प्रभावी नियंत्रण एवं नागरिक सुविधा वहाल रखे जाने हेतु नगर निगम द्वारा विभागीय निदेशानुसार कार्रवाई की जा रही हैं। नगर आयुक्त मुमुक्षु कुमार चौधरी ने बताया कि सभी बड़े, मध्यम एवं छोटे नालों लगभग 21 किलोमीटर की उडाही चरणवार कराई जा रही है। प्रथम चरण में सभी नालों की सफाई एक बार करवा ली गई है तथा द्वितीय चरण की सफाई की जा रही है। उक्त कार्यों का वार्ड वार सतत अनुश्रवण हेतु उपनगर आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी सहित 5 पदाधिकारियों, कर्मियों की टीम का गठन 29 अप्रैल को किया गया जिनके द्वारा वार्ड वार निगरानी किया जा रहा हैं। मानसून के समय आमजनों के शिकायत समाधान हेतु कंट्रोल रूम सह कॉल सेंटर स्थापित किया है जो 24 घंटे क्रियाशील हैं। आमजन 06478-291068 पर कॉल कर जलजमाव संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही आम जनजीवन सामान्य एवं सुचारू रखने हेतु 03 क्विक रेस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है जो कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। संभावित जल जमाव वाले कुल 52 जगहों को चिन्हित कर माईक्रो प्लान तैयार किया गया है जहां से जल निकासी हेतु पम्प सेट की व्यवस्था की गई है। मच्छरों के प्रकोप के मद्देनजर रोस्टर तैयार कर वार्ड वार फॉगिंग कराया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार लरविसिडल का छिड़काव भी किया जायेगा। अंबेडकर चौक से पश्चिम पटेल मैदान तक कच्चा नाला निर्माण किया गया है तथा आवश्यकतानुसार लगभग 8 चिन्हित स्थलों पर जल निकासी हेतु कच्चा नाला का निर्माण किया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com