नवहट्टा वार्ड नम्बर 5 के करीब 100 परिवारों को नहीं है बास योग्य जमीन

बास योग्य भूमि उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी को दिया आवेदन

सहरसा:-अत्यंत गरीब भूमिहिन, बेसहारा, महादलित जाति के मुसहर समुदाय के महिला सदस्यों ने बास योग्य भूमि उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन दिया है।         दिए गए आवेदन में नवहट्टा प्रखंड के नवहट्टा वार्ड नम्बर 5 के महादलित समुदाय के महिलाओं ने कहा कि वार्ड नम्बर 5 के करीब 100 परिवारों को बास योग्य जमीन नहीं है। जिस कारण हमलोग नहर, पोखर, तलाब, सड़क आदि जगहों पर झोपड़ पट्टी बनाकर रहने के लिए मजबूर है। बिहार सकार द्वारा कई बार हमलोगों के नाम से इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास का राशि आया, लेकिन जमीन नहीं रहने के कारण हमलोगों का गृह निर्माण कार्य नहीं हो सका। महिलाओं ने डीएम से सरकारी नियामानुसार पांच डिसमील जमीन हमलोगों के नाम से उपलब्ध कराते हुए भूमि बन्दोबस्ती के तहत बासगीत पर्चा निर्गत करने की मांग किया है।          आवेदन देने वालों में मुख्य रूप से भूलकुन कुमारी, पविया देवी, उरिया देवी, सुमित्रा देवी, रुणा देवी, रीता देवी, चांदनी देवी, अमदिया देवी, त्रिफुल देवी, शांति देवी, काजल कुमारी, मनिका कुमारी, शेस्ति देवी, पिंकी देवी, मुन्नी देवी, सविता देवी, रामसती देवी, खिखरी देवी, गुलबिया देवी, देयन देवी, छोटकी देवी, किरण देवी, महा देवी, रिशो देवी, नीतू देवी, नीलम देवी, देवकी कुमारी, चंद्रिका देवी, शिवानी देवी, मुन्नी देवी सहित कई शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com