मणिद्वीप एकेडमी ने प्रतियोगियों का किया अभिनंदन
जमुई:-सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान मणिद्वीप एकेडमी के प्रतियोगियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न विधाओं में दर्जनों पदक अपने नाम कर अविस्मरणीय कारनामा किया है। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागियों की मान-मर्यादा को बढ़ाने के लिए उनका गर्मजोशी से सम्मान किया। पाठशाला परिसर स्थित शीला खेल कॉम्पलेक्स में आयोजित भव्य समारोह में निदेशक डॉ. बी. अभिषेक ने प्रतियोगियों का सम्मान करते हुए कहा कि विद्यालय के बेटे और बेटियों ने अविस्मरणीय कारनामा करके दिखाया है जो हम सबों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी प्रतियोगियों का हृदयतल से अभिनंदन किया। प्राचार्य निभा रानी, उप प्राचार्य सोना रजक, खेल शिक्षक अनुज कुमार, शिक्षिका वर्षा कुमारी समेत कई संबंधित जन इस अवसर पर उपस्थित थे।
अंकित करने वाली बात है की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं में विद्यालय के छः खिलाड़ी प्रथम, दो खिलाड़ी द्वितीय और चार खिलाड़ी तृतीय स्थान पर रहे। गर्ल्स कबड्डी अंडर 17 में टीम ने जीत दर्ज किया वहीं अंडर 19 में उप विजेता बनी। खो खो अंडर 19 में टीम जीत हासिल किया। गर्ल्स रगबी अंडर 14 में टीम उप विजेता बनी और अंडर 17 में विजयी होने का गौरव हासिल किया। गर्ल्स बैडमिंटन अंडर 14, 17 और 19 में टीम जीत का परचम लहराया वहीं योगा में अंडर 14, 17 और 19 में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स कराटे में अंडर 14 और 17 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मणिद्वीप एकेडमी बॉयज टीम ने कुश्ती अंडर 17 में 48, 50 और 55 केजी श्रेणी में गोल्ड, गोल्ड और सिल्वर तथा गोल्ड पर कब्जा जमाया। योगा अंडर 19 के 50 और 55 केजी श्रेणी में क्रमशः चांदी और कांस्य तथा रजत पदक अपने नाम किया। अंडर 14 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अधिकांश पदक पर कब्जा जमाया। खो खो अंडर 14 और 17 में टीम जीत दर्ज किया वहीं कबड्डी अंडर 14 में स्कूल टीम उप विजेता बना। रगबी अंडर 14 में बॉयज टीम को उप विजेता बनना पड़ा। शतरंज अंडर 14 और 19 में टीम ने चांदी और कांसा अपने नाम किया। एथलेटिक्स अंडर 19 में टीम ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य, 400 मीटर में चांदी और 200 मीटर दौड़ में भी चांदी हासिल किया। भाला फेंक में टीम ने गोल्ड और कांस्य पर निशाना लगाया। खेल शिक्षक अनुज कुमार ने कहा कि मणिद्वीप एकेडमी की टीम ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवर ऑल अव्वल रहा।
दर्जनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले संबंधित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बच्चे वहां के लिए कूच करने लगे हैं। उन्होंने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के डेढ़ सौ से अधिक बच्चों के भाग लिए जाने और 10 कप अपने नाम करने की जानकारी दी।