देश में धार्मिक उन्माद फैला कर भाजपा कर रही है गंदी राजनीति:-अफसाना हसन

अररिया:-देश में धार्मिक उन्माद फैला कर भाजपा किसी एक खास जाति विशेष को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कर रही। जिससे मुल्क की गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने की गंदी साजिश की जा रही है ये बातें महिला समाजसेविका और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव अफसाना हसन ने कही। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यहां सभी जाति, समुदाय के लोगों को रहने का संवैधानिक अधिकार है लेकिन वोट की गंदी राजनीति के कारण भाजपा पूरे देश में मंदिर, मस्जिद, शमशान, कब्रिस्तान, हिन्दू, मुस्लमान के नाम पर नफरत का माहौल बना रही है। जिस मुल्क में सभी लोग एक दूसरे के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारगी के साथ हमेशा से रहते आ रहे हैं वहीं आज पूरा देश धर्म और जाति के नाम पर एक दूसरे से नफरत कर रहे हैं।                                अफसाना हसन ने कहा भाजपा तो अब खुलकर देश के सभी मस्जिद को टारगेट कर मस्जिद के गर्व गृह में शिवलिंग खोज रही है आज जिस तरह से भय और नफरत का माहौल बनाकर भाजपा देश में सत्ता पर बना रहना चाहती है वो देश के संविधान और लोकतंत्र दोनों के लिए खतरा है। धार्मिक उन्माद फैलाकर भाजपा देश के लोगों का समस्या से दिमाग भटकाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा ने नफरत फैलाने की हद ही पार कर दी, जिस अजमेर शरीफ में हिंदु मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों को बराबर का श्रद्धा है, जहां वर्षों से लोग मन्नत मांगने जाते है। वहां भी शिव लिंग खोजना चाहती है इतनी संकीर्ण मानसिकता ये साबित होता है कि भाजपा अब खुलकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का काम कर रही है। अफसाना हसन ने लोगों से अपील की है कि नफरत की जगह मोहब्बत का पैगाम देकर कांग्रेस देश में अमन, चैन, शांति, आपसी प्रेम और भाईचारगी का संदेश देती है ताकि हमारी गंगा जमुनी तहजीब को कोई बिगाड़ न सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com