अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए, राजेश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पटना:-बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को पद से हटा दिया गया है। राज्यसभा के सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह विधायक राजेश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।           कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का आदेश जारी किया है। अंतःपुर के नारद मुनि बताते हैं कि कन्हैया कुमार की बिहार में शुरू हुई यात्रा को लेकर अखिलेश प्रसाद सिंह की नाराजगी दिख रही थी। त्वरित बदलाव इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। इसके साथ ही अखिलेश प्रसाद सिंह की आरजेडी से नजदीकी या यूं कहें कि लालू परिवार से नजदीकी को भी इस फेरबदल का कारण माना जा रहा है। राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के मकसद से कन्हैया कुमार और पप्पू यादव को प्रमोट कर रहे हैं। इन दोनों नेताओं के सहारे कांग्रेस बिहार में अपने संगठन और जनाधार को मजबूत करना चाहती है। लेकिन इससे लालू परिवार की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है।अखिलेश प्रसाद सिंह की लालू यादव से नजदीकी रही है और जिस तरह से मीडिया में श्री सिंह और कन्हैया कुमार के बीच टकरार की खबरें चली उससे कही न कही यह साफ हो गया था कि अब उनकी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खतरें में है।           इससे पहले कांग्रेस ने बिहार में प्रदेश प्रभारी को बदला अब नये प्रभारी और नये अध्यक्ष पर कांग्रेस को बिहार में मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com