जन शिकायतों पर आयुक्त का सख्त रुख, सदर अनुमंडल व भूमि सुधार कार्यालय का औचक निरीक्षण

सहरसा:-आयुक्त, कोशी प्रमंडल राजेश कुमार द्वारा अनुमंडल कार्यालय सदर, मधेपुरा एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय का अचानक औचक निरीक्षण किया गया।    लगातार प्राप्त हो रही जनशिकायतों के समाधान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वयं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कार्य निष्पादन, कर्मियों की उपस्थिति एवं जनसुनवाई की स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में पाई गई कमियों को उजागर करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए जनसेवा उन्मुख दृष्टिकोण अपनाएँ तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएँ।                                           आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में उपस्थित 50 से अधिक फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। अधिकांश शिकायतें भूमि एवं आपूर्ति से संबंधित पाई गईं। उन्होंने मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता को निर्देश दिया कि वे अभिलंब कार्यवाही करते हुए संबंधित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। निरीक्षण के क्रम में परिसर में जर्जर अवस्था में पड़े शौचालय को तत्काल ध्वस्त कर आमजन के लिए नए शौचालय के निर्माण का निर्देश दिया गया।        साथ ही परिसर में उपलब्ध खाली भूमि पर आमजन की सुविधा हेतु भवन निर्माण के लिए शीघ्र प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया गया आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रशासन का मूल उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com