सुशान्त स्मृति युवा प्रतिभा चयन प्रतियोगिता ने आयोजन से एक बड़ी लकीर खीच दी है:-प्रो.शचींद्र

मधेपुरा:-प्रतियोगिता प्रतिभा को पंख प्रदान करती है। 39 वीं सुशान्त स्मृति युवा प्रतिभा चयन प्रतियोगिता ने अनवरत आयोजन से एक बड़ी लकीर खीच दी है।    पुरस्कार प्रदान करते हुए भू.ना. मंडल के पूर्व कुलसचिव प्रो. शचींद्र ने कही। स्थानीय रानीपट्टी मुहल्ला के विनोद परिसर में आयोजित 62 वीं सुशान्त जयन्ती समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने सुशांत कुमार को अपार संभावनाओं से युक्त युवा बताया। समारोह की शुरुआत में सर्वप्रथम सुशांत के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात रोशन कुमार, डॉ. सुरेश शशि, प्रो. कौशल कुमार एवं प्रमिला भारती द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई। आगत अतिथियों ने अपना उदगार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. विनय कुमार चौधरी ने सुशांत की असमय देहावसान की चर्चा करते हुए उनके नाम पर स्थापित प्रतियोगिता की उपयोगिता को रेखांकित किया।           उदगार व्यक्त करने वाले में डॉ. सिद्धेश्वर काश्यप, प्रो. मणि भूषण वर्मा, सियाराम यादव मयंक, समाजसेवी प्रीति यादव, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, गणेश मानव, भारत भूषण, किशोर कुमार, चिरामणि प्र. यादव, मदन प्र. यादव, मनोज कुमार मुन्ना, आनन्द कुमार, प्रसन्ना राठौड़, वार्ड पार्षद शशि कुमार, रंगकर्मी विकास कुमार प्रमुख थे। समारोह के अंतिम चरण में पुरस्कार वितरण किया गया। सचिव डॉ. आलोक कुमार ने बताया की प्रतियोगिता में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी दी।           राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष विषय पर निबंध लेखन में प्रथम रूसी कुमारी, माया विद्या निकेतन, द्वितीय अमित कुमार मध्य विद्यालय सवेला और तृतीय शिवम कुमार तुलसी पब्लिक स्कूल ने प्राप्त  किया। कोशी के दर्शनीय स्थल से संबंधित स्थल चित्रकारी में सुमेधा, होली क्रॉस स्कूल प्रथम, स्नेहा कुमारी सार्क इन्टनेशनल स्कूल द्वितीय, शिक्षा कुमारी होली क्रॉस स्कूल तृतीय स्थान पर रहीं। कुमार कार्तिकेय मध्य विद्यालय हरिबोला और रोहित राज माया विद्या निकेतन को उत्साहवर्धक स्थान प्राप्त हुआ। बदलते मधेपुरा के समक्ष चुनौतियां विषय पर भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशु कुमारी राजेंद्र विद्या इंटरनेशनल स्कूल मधेपुरा प्रथम, मसीरा वकी सार्क इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय, गुंचा प्रवीण सार्क इंटरनेशनल स्कूल तृतीय और ओम कुमार स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ ने उत्साहवर्धक स्थान प्राप्त किया।            मासूम भारती ओंकार शिक्षण संस्थान प्रथम, दीपा कुमारी होली क्रॉस स्कूल द्वितीय, सावन कुमार माया विद्या निकेतन तृतीय और हर्षिता डीएवी पब्लिक स्कूल ने उत्साहवर्धक स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ. हर्षवर्धन सिंह राठौर ने किया। समारोह को सफल बनाने में ई. प्रणय कुमार, ललित माधव, ई. मुकेश कुमार, ई. प्रशांत कुमार, विवेक कुमार, दुखन यादव, सुनील कुमार, शंकर यादव का विशेष योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com