अकीदत के साथ सीमांचल के फारबिसगंज में अदा की गई बकरीद की नमाज

अररिया(फारबिसगंज):-सीमांचल के फारबिसगंज शहर में पूरी अकीदत के साथ मुस्लिम भाईयों ने शहर के करबला मैदान में पहुंच कर बकरीद की नमाज अदा की।           बताते चले कि हजारों की संख्या में मुस्लिम भाईयों ने शहर के कर्बला मैदान में एकत्रित होकर ईमाम मुफ्ती अब्दुल रशीद साहब के द्वारा नमाज अदा किया गया। वहीं इस मौके पर ईमाम रशीद ने शांति और भाईचारगी के साथ बकरीद मनाने का आह्वान नमाजियों से किया। साथही उन्होंने इस्लाम धर्म के विशेषता के बारे में अपना वक्तव्य दिया। बकरीद क्यों मनाते हैं और बकरीद में कुर्बानी क्यों दी जाती है आदि विषय के साथ मुल्क में अमन और शांति कायम रखने की दरख्वास्त भी नमाज के बाद की गई। इस दौरान फारबिसगंज के कर्बला मैदान पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। फारबिसगंज डीएसपी मुकेश साह खुद यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। जबकि थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यहां मौजूद रहकर सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे थे। वहीं मुख्य पार्षद बीना देवी, ईओ संदीप कुमार, वाहिद अंसारी, राशिद जुनैद, शमशेर भाई ऐनुल, संजय कुमार, रमेश सिंह, आयुष अग्रवाल, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यहां मौजूद रहकर मुस्लिम भाईयों को बकरीद की मुबारकबाद पेश की।          मौके पर मौजूद वाहिद अंसारी, रमेश सिंह आदि ने कहा कि यह पर्व कुर्बानी का पर्व है साथ इस पर्व से हम गंगा जमुनी तहजीब के तहत एक दूसरे को गले मिल आपस में साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com