महिला सम्मान समारोह सह पोषण पखवाड़ा का किया गया आयोजन

सहरसा:-मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं” योजनान्तर्गत प्रेक्षागृह में महिला सम्मान समारोह सह पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।         उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान में बच्चियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के नित्य नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता, खेल गतिविधियों में बच्चियों की निरंतर बढ़ती भागीदारी महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है। इस अवसर पर स्कूली बच्चियों द्वारा केक काटकर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गयी।        इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाकर्मी को प्रशस्ति पत्र एवं एनिमिया मुक्त काॅफी मग देकर सम्मनित किया गया। उक्त अवसर पर जिलान्तर्गत विभिन्न स्कूली छात्राओं के द्वारा पेंटिंग, चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण एवं कराटे आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पेंटिंग, चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण एवं कराटे में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोवमेन्टो, स्कूली बैग, काॅफी मग आदि देकर पुरस्कृत किया गया।            द्वितीय पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, फाईल, काॅफी मग आदि देकर एवं तृतीय पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, मोवमेन्टो, कलर बुक, पेंसिल बाक्स, काॅफी मग आदि देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर लड़कियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी की गयी।           आयोजित कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सहरसा, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, केन्द्र प्रशासक, वन स्टाॅप सेन्टर, सहरसा, सभी महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका, जीविका दीदी एवं अन्य सभी कर्मी उक्त अवसर पर उपस्थित थे।        महिला पर्यवेक्षिका, जीविका दीदी एवं सेविका सहायिका को प्रशस्ति पत्र, काॅफी मग एवं मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com