नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से जलजमाव निराकरण की मांग

अररिया:-शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से शहर के वार्ड नंबर 16 में जगह जगह जलजमाव हो गया है। जिसको देखने वाला कोई नहीं। बता दें कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मोहल्लों में चारों तरफ पानी फैल गया है। वार्ड की स्थिति बहुत ही खराब है।                               शुक्रवार सुबह हुई बारिश से मुहल्ले में पूरा पानी जमाव हो गया था। स्कूल जाने वाले बच्चे अपने हाथों में जूता लेकर पानी से होकर विद्यालय जा रहे थे। इस समस्या का समाधान कब होगा, इसकी कोई चिंता किसी को नहीं है। जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए मुहल्ले के लोगों ने स्काटिश स्कूल के डायरेक्टर अनूप कुमार से मिले तथा जलजमाव की समस्या को दूर करने की बात कही। जिस पर मुहल्ले के लोगों की बातों को अनुप कुमार ने गंभीरता से लिया और कहा कि इस जलजमाव को हटवाने का आश्वासन दिया है।                              जिसका वार्ड के लोगों ने काफी सराहना की। वहीं मुहल्ले के लोगों ने वार्ड पार्षद से भी जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग की थी, लेकिन कब तक समस्या का समाधान होगा, कहना मुश्किल है। इसी वार्ड में मां दुर्गा का मंदिर है जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं को इसी सड़क से होकर जाना होता है।                              अनुप कुमार ने वार्ड पार्षद से अविलंब जलजमाव की समस्या का कोई तत्काल या फिर स्थायी समाधान कराएं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com