कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कुपोषण उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

अररिया:-शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया द्वारा कुपोषण उन्मूलन चिन्हित गांव प्रेम नगर में स्वास्थ शिविर लगाया गया। इस आयोजन का शुभारम्भ कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ विनोद कुमार के द्वारा दीप प्रचलित करके किया गया।           उन्होंने प्रेम नगर के निवासी जो कुपोषण जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं, उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि कुपोषण बीमारी नहीं है। जब हम अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता नहीं दिखाते हैं तब यह समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या से लड़ने के लिए और खत्म करने के लिए हमें हमारे स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा और अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा उन्होंने किसानों से कहा की पोषण हर मनुष्य के लिए आवश्यक है। एक संतुलित आहार ही एक स्वस्थ मनुष्य की पहचान होती है। उन्होंने कहा की आज आम लोगों के थाली से पोषक तत्व गायब होते जा रहे हैं, जो समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पोषक तत्वों की कमी के कारण गर्भवती और बच्चों के साथ आम लोग न केवल कई प्रकार के रोग से ग्रस्त हो रहे हैं, बल्कि लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घटता जा रही हैं।           इसलिए मनुष्य को पोषण से भरा एक संतुलित आहार को अपने थाली में सम्मिलित करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि अपने आसपास के खाली स्थान व आंगन तथा छत पर पोषण वाटिका का निर्माण करें। मौके पर मौजूद केंद्र के (सस्य विज्ञान) वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार मौर्य ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा पोषण वाटिका में कम से कम रसायनों का उपयोग करें तथा जैविक उर्वरकों का उपयोग करते हुए खेती करें। साथ ही साथ सुश्री सुमन कुमारी (वैज्ञानिक उद्यान) ने किसानोंको पोषण वाटिका के फायदे के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की मौसम अनुकूल सब्जी व फल को अपने पोषण वाटिका में लगाएं और शुद्ध व ताजा सब्जी तथा फल का उपयोग अपने अहार में करे।            इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अररिया चिकित्सा पदाधिकारी डा वीणा भारती व अन्य साथी कर्मी का काफी सहयोग रहा। साथ ही साथ केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. निकिता मिश्रा (कृषि अभियंत्रकरण) तथा आर एडब्लू के छात्रों ने भी अहम भूमिका निभाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com