लाखों रुपए के कई नोटों की बंडल सहित लाखों के कीमती जेवरात की हुई चोरी

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर, वार्ड नंबर-15, गंगजला निवासी डॉ. विपिन कुमार शाह अपने मकान मालिक निरंजन कुमार सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के नकदी सहित कीमती जेवरात की चोरी कर लेने की शिकायत दर्ज कराया है। 15 वर्ष से हैं किराएदार:-किराएदार डॉ. विपिन ने बताया कि वे लोग बीते 15 वर्ष से उनके मकान में किराएदार के रूप में रह रहे हैं। कुछ दिन पूर्व वे अपने परिवार के साथ बेटे के इलाज कराने के लिए समस्तीपुर गए हुए थे। कमरे का सामान था अस्त व्यस्त:-उन्होंने आगे बताया कि जहां से वापस लौटा तो देखा उनके मकान मालिक के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। साथ में उनके घर का भेटीलेटर भी टूटा हुआ है। उनके घर में एक चाकू, एक पेचकस और एक हसुआ रखा हुआ है। साथ ही घर का सामान अस्त व्यस्त है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने मकान मालिक को दिया। गोदरेज के लॉकर में थे नोट के बंडल और जेवरात:-उन्होंने आगे बताया कि मकान मालिक ने बताया की उनके गोदरेज के लॉकर में जो पूरी तरह खुली और टूटी हुई थी। कई कीमती जेवरात और नकद रुपए के बंडल थे। क्या-क्या हुई चोरी:-मकान मालिक ने बताया कि गोदरेज के लॉकर में सोने की 6 अंगूठी, सोने की 3 जोड़ी कान की बाली, 18 ग्राम सोने का 1 चेन और 9 चांदी का सिक्का था। कई नोट के थी बंडल:-इसके अलावा उनके गोदरेज के लॉकर में 500 रुपए के नोट का एक बंडल और 500 रुपए के 40 नोट थे। यानी 500 रुपए के कुल 70 हजार नकद रकम थे। साथ में 200 रुपए के 3 बंडल नोट कुल 60 हजार, 100 रुपए के 4 बंडल नोट यानी कुल 40 हजार रुपए, 20 रुपए के 2 बंडल नोट कुल 4 हजार और 1 रुपए का 1 बंडल नोट कुल 100 रुपए था। इस प्रकार उनके गोदरेज में कुल 1 लाख 74 हजार 100 रुपए नकद रकम था। जिनकी चोरी हो गई है। क्या कहते हैं अधिकारी:-सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से कर चोर की शिनाख्त किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com