जिलाधिकारी ने बाढ़ से सुरक्षा हेतु किये जा रहे तैयारियों का किया निरीक्षण 

सहरसा:-जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा बाढ़ से सुरक्षा हेतु किये जा रहे तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी सर्वप्रथम पूर्वी कोशी तटबंध, चंद्रायण अंतर्गत भागवतपूर पंचायत में स्थित स्पर संख्या 96.60 पर गये जहां उन्होने बाढ़ से सुरक्षा हेतु किये गये तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि वर्णित स्पर की सतत निगरानी की जा रही है, आपात स्थिति से सफलतापूर्वक निपटने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।    तत्श्चात जिलाधिकारी प्रखंड सिमरी बख्तियारपुर से संबंधित ग्राम महपुरा के निकट स्पर संख्या 98.00 गये। जहां उन्होंने बाढ़ सुरक्षात्मक तैयारियों के संबंध में संबंधित कार्यपालक अभियंता,पूर्वी कोशी तटबंध चंद्रायण से पूछताछ की। उनके द्वारा बताया गया कि वर्णित स्पर के सुरक्षा हेतु तैयारी प्रगति पर है। उनके द्वारा बताया गया कि स्पर संख्या 98.00 के सुरक्षा हेतु संस्थापित पोरकुपाईन के निकट हल्का सा कटाव विगत में परिलक्षित हुआ था जिसके रोकथाम हेतु यथोचित कारवाई शीध्र पूर्ण कर ली जायेगी साथ ही यह भी बताया गया कि स्पर से कुछ दूरी पर स्थित कोशी नदी के समीप पूर्व से अवस्थित मंदिर पर घाट का निर्माण प्रस्तावित हैं। घाट का निर्माण कार्य मानसून के पश्चात किया जाना प्रस्तावित है। महिषी प्रखंड अंतर्गत राजनपुर पंचायत से संबंधित स्पर संख्या 103.00 निरीक्षण क्रम में जानकारी दी गई कि कटाव रोकने हेतु स्पर के दोनों तरफ पर्याप्त बाढ़ निरोधात्मक व्यवस्था की गई है। पूर्वी कोशी तटबंध कोपड़िया अंतर्गत पंचायत गोरदह, प्रखंड महिषी में स्थित स्पर संख्या 116.20 निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने स्पर के मजबूती हेतु किये जा रहे कार्यो का जायजा लिया। वर्त्तमान में स्पर संख्या 116.20 पर जेसीबी से युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ है जिसको जिलाधिकारी ने अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पूर्वी कोशी तटबंध चंद्रायण, कोपड़िया को निर्देश दिया है कि क्षेत्र अंतर्गत सभी तटबंध मे सुरक्षा हेतु ठोस व्यवस्था किया जाय।    तटबंध को कोई व्यक्ति हानि न पहुँचाए इसके लिए आवश्यक है कि इसकी सतत निगरानी हो। इस हेतु अस्थायी कैम्प के माध्यम से पर्यवेक्षण हेतु निर्देशित किया गया है। यदि कोई व्यक्ति तटबंध को हानि पहुँचाने की चेष्टा करते हुए पाये जायेंगे तो इसे अत्यंत गंभीर कृत्य माना जायेगा एवं तदनुसार संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कठोरतम कारवाई सुनिश्चित की जायेगी। तत्पश्चात जिलाधिकारी पूर्वी कोशी तटबंध कोपड़िया अंतर्गत स्पर संख्या 123.4 पर गये जहां उन्होने अवलोकन क्रम में निमार्णाधीन सुलिस गेट के धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कार्यकारी एजेंसी को सख्त लहजों में चेतावनी दी है कि आवश्यकता अनुसार निमार्ण कार्य में संलग्न व्यक्तियों, टीम की संख्या बढ़ाकर अविलंब कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगें अन्यथा कार्यकारी एजेंसी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ नियमानुकुल कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जायेगी।          जिलाधिकारी ने निरीक्षण मौके पर अंचलाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ को आपदा प्रबंधन के तहत वर्णित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार बाढ़ पूर्व तैयारी अविलंब पूर्ण करने, उपलब्ध नावों का भौतिक सत्यापन एवं पूर्व से लंबित भुगतान कार्य को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण क्रम में अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, डीसीएलआर सिमरी बख्तियारपुर, संबंधित कार्यपालक अभियंता (जल संसाधन विभाग), जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com