क्रीड़ा भारती गांधी मैदान सुपौल में मनाएगी योग दिवस

सुपौल:- शुक्रवार को कौशल विकास केंद्र, स्टेशन चौक, एचडीएफसी बैंक के ऊपर स्थित कार्यालय में क्रीड़ा भारती सुपौल जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश मोहनका की अध्यक्षता में संपन्न हुई।          जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार किया गया। संगठन का विस्तार, 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफल बनाने हेतु विचार, संगठन के सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन मजबूती प्रदान करने के लिए सुनील कुमार यादव उर्फ भोला जी एवं संजय कुमार झा को जिला उपाध्यक्ष और डॉ. उमाशंकर साह एवं सुमित कुमार सुमन को जिला सह मंत्री एवं मातृशक्ति प्रमुख के रूप में दीपिका झा को दायित्व सौंपा गया। अश्वनी कुमार को संस्था सदस्य का दायित्व प्रदान किया गया 21 जून विश्व अंतर्राष्ट्रीय दिवस को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष राजेश मोहनका के द्वारा जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय में योग दिवस मनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल से निवेदन पत्र देने के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष गांधी मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे सैकड़ों की संख्या में योग प्रेमियों ने भाग लिया। प्रांत मंत्री अमित ने बताया कि सुपौल जिले का योग दिवस कार्यक्रम पूरे प्रांत में सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस बार भी जिले में 12 स्थानों पर अलग अलग आयोजन किया जा रहा है। हमारे पिछले वर्षों के कार्यक्रम में अखिल भारतीय मंत्री संजय तिवारी भी उपस्थित हुए हैं। इसलिए हमलोग इस वर्ष भी गांधी मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। प्रांत मंत्री के इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों के द्वारा सहमति प्रदान किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि संगठन के मजबूती हेतु ज्यादा ज्यादा सदस्यों को जोड़ा जाए।            बैठक में प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर, संजय कुमार सिंह, जिला मंत्री मणिकांत, जिला सह मंत्री सुपौल मनोज कुमार सुमन, जिला सह मंत्री संजय कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष सुपौल उमाशंकर साह, जिला सह मंत्री आलोक कुमार, अश्वनी कुमार, आलोक कुमार, तरन्नुम, प्रियंका, दीपक एवं अन्य उपस्थित थे। जिला सह मंत्री एम के सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए शांति मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com