कोशी के लाल वेद प्रकाश गायकी के क्षेत्र में बटोर रहे हैं सुर्खियां

शास्त्रीय संगीत, गजल, सूफी से श्रोताओं को कर रहे हैं मंत्रमुग्ध

सहरसा:-जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव निवासी वेद प्रकाश बिहार के सुदूर इलाके से आकर 2018 से संगीत गायन गजल गायक के रूप में बिहार सहित अन्य राज्य में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।        इनके द्वारा कोशी महोत्सव, उग्रतारा महोत्सव, मटेश्वर महोत्सव, गोपाष्टमी महोत्सव सहित अन्य महोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 2022 में ई होम्स पैनोरमा के द्वारा आयोजित पैनोरमा स्टार सीजन-5 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया जिसने बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे तथा आनंद राज आनंद के द्वारा सम्मानित हुए। इनका कार्यक्रम जहां भी आयोजित होता है इनको सुनने के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। वेद प्रकाश बताते हैं कि आज कल हमारे समाज में फूहड़ता काफी बढ़ गई है जिसके कारण अच्छे अच्छे संगीत साधक भी अपने गाने का ढंग बदल कर वही गाते हैं जो उन्हें खुद पसंद नहीं है। संगीत, साहित्य समाज का आईना होता है। आप जैसा दिखाएंगे दर्शक वैसा ही देखेंगे। हर कलाकार को चाहिए कि लोगों के दिल में सच्चे संगीत के लिए जगह बनाए। शास्त्रीय संगीत के प्रति लोगों का रुझान बढ़े, आमलोग उसे कैसे सुन व समझ सके इसके लिए प्रयासरत हूं। इनके साथ संगीत वादकों व लेखकों की एक टीम है जो इनके इस प्रयास में सहयोग व कदम से कदम मिलाकर चल रही है। जुलाई में इनका एक एल्बम आ रहा है।    ऑडियो का काम समाप्त होने के बाद वीडियो का काम जारी है इसमें बिहार के जाने माने एक्टर आदर्श भारद्वाज जो मुख्य भूमिका में रहेंगे। सुप्रसिद्ध राइटर (कंपोजर) सौरव कुमार, कोशी जोन के सिनेमेटोग्राफर देव राय, सिवा जयसवाल, प्रिंस कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य कई लोग शामिल रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com